खेलों के लिए जल्द बनाएंगे नई रणनीति: विज

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 09:46 AM (IST)

चंडीगढ़: रियो ओलिंपिक में हरियाणा का नाम मैडल तालिका में लाने वाली साक्षी के बारे में खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन खेलों ने इतना बता दिया है कि उम्मीद कभी नहीं छोडऩी चाहिए। इस होनहार खिलाड़ी ने देश का नाम ऊंचा किया है। अब आने वाले समय में सरकार खेलों के लिए नई रणनीति तैयार करेगी, जिससे अधिक से अधिक मैडल हरियाणा की झोली में आएं। 
 
 
अनिल विज ने कहा कि यदि पहले की सरकार खिलाडिय़ों के लिए कुछ कर जाती तो आज हरियाणा व देश के पास कई मैडल आ चुके होते। खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पी.वी. सिंधु को रियो ओलिम्पिक मे बैडमिंटन मे सिल्वर मैडल की बधाई दी ओर आशीर्वाद दिया। 
आज अनिल विज ने विनेश फौगाट जोकि कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गई है। हरियाणा का गौरव व भारत की लाडली साक्षी मलिक से भी मुलाकात की।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static