स्वास्थ्य कैंप में 450 लोगों के स्वास्थ्य की हुई मुफ्त जांच

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2016 - 05:06 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज): स्थानीय अनारा देवी शिक्षण संस्थान में अग्रवाल सभा भिवानी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्स्या कैम्प में 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप का उद्देश्य बढ़ती गर्मी में बच्चों ,बुजर्गों ,महिलाओं के स्वास्थ्य को ठीक रखकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करना था। जरुरतमंद लोगों को सेवा मिल सके। 

अग्रवाल सभा भिवानी के अध्यक्ष विजय बंसल टैनी ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की आर्थिक रूप से मदद करना, जरूरतमंदों को स्वयं रोजगार के लिए तैयार करना और लोगों को निशुल्क चिकित्सा कैम्पों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती पर हर वर्ष चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। आज कैम्प में करीब 450 मरीजों को सेवा दी गई है। स्वास्थ्य की जांच करने आए लोगों ने इस कैंप की सरहाना की और कहा कि इस गर्मी में बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए बाहर दूर नहीं जा सकते। इसलिए इस प्रकार के कैंप समय-समय पर लगाने चाहिए।  इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम को सम्मानित भी किया गया। कैम्प में अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static