बदमाशों ने दुकानदार पर की फायरिंग...वारदात CCTV कैमरे में कैद (Watch Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2016 - 01:36 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उन्हें किसी का डर नहीं वे सरेआम गोली मार कर फरार हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला फरीदाबाद का सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

 

जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन पर्व से एक दिन पहले फरीदाबाद खेड़ीपुल चौक पर परचून की दुकान करने वाले 43 वर्षीय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दुकान पर 3 हथियार बंद बदमाश बेखौफ होकर आते हैं और सुभाष पर गोलियां चलाकर फरार हो जाते हैं। सुभाष की मौके पर ही मौत हो जाती है। यह पूरा वाक्य सुभाष की दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया था।

 

इस पूरे वाक्य से आस-पास के सभी व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस की मानें तो उन्हें सी.सी.टी.वी. फुटेज मिले हैं, जिसमें 3 लड़के दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान करवाई जा रही है, जल्दी ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static