पति को बेहोश कर महिला से गैंगरेप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2016 - 01:23 PM (IST)

फरीदाबाद:  सूरजकुंड इलाके की एक कालोनी में महिला के घर में 2 व्यक्तियों ने आंगन में सो रहे पति को नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने महिला से अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने महिला से रेप किया। इससे वह बेहोश हो गई।

 

सुबह पीड़िता की बच्ची ने मुंह पर पानी के छींटे मारकर उसे उठाया। तभी पीड़िता ने देखा कि उसका पति भी बाहर बेहोश पड़ा है। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static