गुड़गांव में ‘रोमियो मुक्त’ अभियान में 76 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2016 - 08:42 PM (IST)

गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने ‘रोमियो मुक्त’ अभियान के तहत महिलाओं से कथित तौर पर बदसलूकी करने वाले 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। ए.सी.पी. ममता खरब की निगरानी में सिटी पुलिस आयुक्त संदीप खिरवर के निर्देश पर कल अभियान चलाया गया। आरोपियों पर सी.आर.पी.सी. की धारा 107-151 के तहत मामला दर्ज किृया गया है और उन्हें सेक्टर-29, सेक्टर-39 और डी.एल.एफ. फेज दो थानों में रखा गया है।

खरब ने बताया कि रात 10 बजे से तड़के दो बजे तक अभियान चलाया गया। रात एक बजे पब बंद होने के बाद अधिकतर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। या तो वे लड़कियों के साथ बदसलूकी कर रहे थे या आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। गुड़गांव पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की पृष्ठभूमि में प्रत्येक मॉल के बाहर सादी वर्दी में तीन दर्जन पुलिस कर्मियों और 20 महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static