6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 04:14 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्ता गर्ग): घर पर भी महिलाएं, लड़कियां अौर बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। हवस के दरिंदों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है। बाती रात ऐसी ही एक शर्मनाक अौर भयानक घटना पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के गांव लखनाका में हुई, जहां रात के अंधेरे में अज्ञात दरिंदे ने 6 साल की मासूम को उठाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। देर रात घर से थोड़ी दूर मासूम खून से लथपथ हालत में मिली। जिसके बाद पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari
परिजनाें का कहना है कि रात के समय पूरा परिवार बच्चों के साथ साेया हुआ था। देर रात उनकी आंख खुली तो घर का सामाना बिखरा हुआ मिला। घर में शोर शराबा होने पर घर के सभी लोग जाग गए। छोटे बच्चों के साथ सोई महिला ने देखा कि 6 वर्षीय लड़की बिस्तर पर नहीं है। एक ताे घर में चोरी दूसरा घर से बच्ची लापता यह सब देखकर घरवाले सन्न रह गए। बच्ची को घर में सब जगह देखा गया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद गांव के लोगों की मदद से लड़की की खोज शुरू की तो बच्ची पास ही एक खाली खेत में दयनीय अवस्था में मिली। बच्ची की हालत देख चिकित्सक ने शीघ्र उपचार शुरू कर दिया। अब पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लड़की के शरीर में इंफेक्शन हो गया है जिसके कारण बुखार हुआ है। परिजनों ने बताया कि घर में अज्ञात चोरों ने सोने की दो तोले की हसली, साठ हजार रुपए तथा एक मोबाइल भी चुराया है। लड़की ने अभी केवल इतना बताया है कि जिसने दरिंदगी की है वह ताश खेलता है।
PunjabKesari
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुरेश कुमार, थाना प्रभारी हथीन देवेन्द्र कुमार तथा महिला थाणे की जांच आधिकारी भी लड़की को देखने तथा परिजनों से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static