60 साल के बुजुर्ग ने की बच्ची से छेड़छाड़, पहले भी काट चुका है सजा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 11:38 AM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): यमुनानगर में एक बुजुर्ग के एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, यह मामला 17 मार्च की है। यहां घर से बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची के साथ एक बुजुर्ग ने पास ही झाड़ियों में ले जाकर गंदी हरकत करने की कोशिश की। झाड़ियों से बच्ची की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने ये नजारा देखा तो दंग रह गए। परिजनों ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।
 

जिसके बाद इसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति 8 साल पहले भी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल गया। जहां से वह कुछ समय पहले ही 7 साल की सजा काटकर आया था। दरअसल, बुजुर्ग का नाम सेवाराम है और वह बच्ची को 10 रूपए देने के बहाने झाड़ियों में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद बच्ची चिल्लाने लगी और परिजनों को इस बारे में पता चला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static