NSG कमांडो पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 01:12 AM (IST)

गुरुग्राम (सतीश राघव): प्रदेश में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हाईटेक सिटी गुरुग्राम का है। यहां एनएसजी कमांडो पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करा दिया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मानेसर थाना क्षेत्र का है। एनएसजी ने कमांडो ने महिला को अकेली पाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला के मुताबिक, आरोपी उस दौरान शराब के नशे में धुत था।

जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो कमांडो फरार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। हालांकि अभी तक आरोप एनएसजी कमांडो की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static