ससुरालियों की शर्मनाक करतूत, कोर्ट से घर जा रही बहू पर फेंका तेजाब

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 02:05 PM (IST)

पलवल(गुरुदत्ता गर्ग):पलवल में कोर्ट से घर जा रही विवाहिता पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एसिड अटैक कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार पीड़िता पलवल सिविल लाइंस प्रेम नगर में पिछले 3 सालों से अपने माता-पिता के साथ रह रही है। शादी के बाद पारिवारिक अनबन होने पर पीड़िता को ससुराल से निकाल दिया गया था। जिस समय एसिड अटैक किया गया तब पीड़िता स्कूटी पर अकेली घर जा रही थी। पुलिस ने पीड़ित महिला पूजा की शिकायत पर उसके देवर मन्नू, सास कमलेश, रिश्तेदार सतीश व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती पूजा की शादी फरवरी 2013 में प्रहलादपुर दिल्ली निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी के समय युवक को आईबी में डीएसपी बताया गया था लेकिन वह आज तक बेरोजगार है। जिसके कारण शादी के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ अनबन हो जाने पर पीड़िता को ससुराल में तंग किया जाने लगा। आखिर एक दिन पूजा को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। करीब तीन वर्षों से पूजा के मायके वालों तथा ससुराल वालों के बीच कई केस अदालतों में चल रहे हैं।
PunjabKesari
पूजा ने बताया कि ससुराल वाले उसे जान से मार देना चाहते हैं क्योंकि केस अब फाइनल स्टेज पर चल रहा है। वे चाहते हैं कि पूजा दुखी और परेशान होकर उनके खिलाफ डाले गए केसों को वापिस ले ले, जबकि उन्होंने खुद सोलह केस पीड़िता और उसके परिवार जनों के ऊपर डाले हुए हैं। पहले भी कई बार उसके ऊपर अटैक भी किए गए हैं। पीड़िता ने कहा कि उसका ससुर प्रोपर्टी का काम करता है और पूरा गुंडा है।अपनी ताकत के बल पर पुलिस वालों को खरीदकर कभी सेटिंग करके केस को लंबा करवा रहा है। इसी कारण से अदालत से भी राहत नहीं मिल रही है क्योंकि वह तारीखें लगा देते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static