हरियाणा सरकार में प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS व 2 HCS  के तबादले

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 08:47 AM (IST)

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने 14 आई.ए.एस. व 2 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें खाद्य, नागरिक आपूॢत व उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) श्याम सुंदर प्रसाद को गृह, जेल, अपराध जांच और न्यायिक प्रशासन विभागों का (ए.सी.एस.) लगाया है। गृह, जेल, अपराध जांच और न्यायिक प्रशासन विभागों के (ए.सी.एस.) राम निवास को खाद्य, नागरिक आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले विभाग का (ए.सी.एस.) लगाया है। श्रम विभाग के (ए.सी.एस.) विजयवद्र्धन को पर्यटन विभाग का (ए.सी.एस.) नियुक्त किया है। 

पर्यटन विभाग और एस.यू.पी.वी.ए., रोहतक के कुलपति वरिंद्र सिंह कुंडू को विज्ञान व तकनीक विभाग का (ए.सी.एस.) व एस.यू.पी.वी.ए., रोहतक के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ज्योति अरोड़ा को उच्चतर शिक्षा का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। अम्बाला के मंडलायुक्त व 5वें राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव विवेक जोशी को वर्तमान कार्यभार के अलावा टे्रड फेयर अथॉरिटी, हरियाणा का मुख्य प्रशासक और उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह को श्रम विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। पर्यावरण विभाग के निदेशक और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी शेखर विद्यार्थी को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का निदेशक व विशेष सचिव, हरियाणा अनुसूचित जाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक और हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आॢथक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम लि. के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं। 

विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, ग्रामीण विकास के निदेशक और पंचकूला नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार मीणा को विकास एवं पंचायत का निदेशक व विशेष सचिव और ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। मौलिक शिक्षा विभाग की निदेशक गरिमा मित्तल को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का डी.सी. और महेंद्रगढ़ (नारनौल) के डी.सी. राजनारायण कौशिक को मौलिक शिक्षा विभाग का निदेशक लगाया है। झज्जर की ए.डी.सी. व डी.आर.डी.ए. की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा झज्जर आर.टी.ए. की सचिव अमना तसनीम को नूंह की ए.डी.सी. एवं डी.आर.डी.ए. की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नूंह आर.टी.ए. के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं।

कुरुक्षेत्र के ए.डी.सी. व डी.आर.डी.ए. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व कुरुक्षेत्र आर.टी.ए. के सचिव पार्थ गुप्ता को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त व फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लि., फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कोसली की एस.डी.एम. रानी नागर को डबवाली का एस.डी.एम. लगाया है। नूंह के ए.डी.सी. व डी.आर.डी.ए. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नूंह आर.टी.ए. के सचिव नरेश कुमार को झज्जर का ए.डी.सी. व डी.आर.डी.ए. का मुख्य कार्यकारी अधिकारी व झज्जर आर.टी.ए. के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जितेंद्र कुमार-2 को कोसली का एस.डी.एम. लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static