अमावस्या आज, धर्मनगरी में सरोवर पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 11:34 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर):रविवार को अमावस्या होने के कारण धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के तीर्थों और सरोवर पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां उन्होंने स्नान और दान इत्यादि किया। विभिन्न तीर्थों, धर्मशालाओं और मन्दिरों में पूजा पाठ के साथ भण्डारों का भी आयोजन किया गया है।  इसके साथ ही पितरों की शान्ति के लिए हवन यज्ञ भी हुए। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या पर कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर और ब्रह्मसरोवर पर स्नान तथा दान इत्यादि का विशेष महत्व है। कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छटी पातशाही में भी भारी संख्या में संगत पहुंची और स्नान कर अरदास की तथा सेवा दी।  

अमावस्या का काफी महत्व बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति ने पूरे श्राद्ध पक्ष में श्राद्ध नहीं किए हैं तो वे केवल अमावस्या के दिन उपाय करके भी पितृ देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं। यदि पितृ देवता प्रसन्न नहीं होंगे तो आपको अन्य देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त नहीं हो सकती है। पितरों की कृपा के बिना कड़ी मेहनत करने के बाद भी उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं होता है और कार्यों में बाधाएं बढ़ जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि पितरों को तृप्त करने से हमें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं और सभी बिगड़े कार्य बन जाते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static