हुंकार रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गरजे अमित शाह, कुछ यूं दिया हिसाब (VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 08:38 PM (IST)

जींद(ब्यूरो): जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरा प्रयास किया और सफल भी रही। रैली के दौरान प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर ने मंच से भाषण देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं इस रैली के सबसे विशिष्ट गण रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मंच से गरजते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

हुंकार रैली में अमित शाह ने कही ये मुख्य बातें:
'हरियाणा वीरों, किसानों और खिलाडिय़ों की भूमि है और युवाओं की भूमि है। देश का कोई भी युद्ध ऐसा नहीं होगा जिसमें हरियाणा के वीर जवानों ने मोर्चे मां भारती की रक्षा न की हो। देश के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले शहीदों की सूची बनाई जाए तो उसमें सबसे ऊपर स्थान हरियाणा राज्य को मिला है।'
'ये हरियाणा की ही भूमि है जिसमें हरित क्रांति का नारा दिया गया, यहां के किसानों ने अन्न के भंडार भर दिए।'
'सबसे ज्यादा मेडल लाने वाला राज्य हरियाणा है। हर खेल के अंदर हरियाणा का नाम सबसे ऊपर लेना पड़ेगा।'
'हरियाणा के पहलवानों, खिलाडिय़ों ने कई मेडल ढूंढे हैं। हरियाणा का दंगल सिर्फ हरियाणा के लिए नहीं कश्मीर से कन्याकुमारी के भारत के लिए गौरव का विषय है।'

अमित ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, '2014 में नरेंद्र मोदी को जो आपने मैंडेट दिया था उसके जो मनोहर लाल खट्टर को जो मैंडेट दिया, इसके अनुरूप इन दोनों सरकारों भ्रष्टाचार विहीन शासन देने का काम देश और राज्य में किया है।'
'देश और राज्य से कांग्रेस की सरकार हटी और कमल की सरकार आने के चार साल हो गए हैं। मगर हमारे विरोधी भी हमपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके।'
'मोदी सरकार ने इस तरह से काम किया कि आजादी के बाद पहली बार गांव, गरीब, किसान आदि  को लग रहा है कि ये मेरी सरकार है।'
'ओमप्रकाश धनखड़ जो पूरे देश में किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे, ये कहते थे कि किसानों को लागत से पचास प्रतिशत समर्थन मूल्य ज्यादा मिलना चाहिए। कांग्रेस के किसी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री में इतनी हिम्मत नहीं हुई कि इसकी घोषणा कर दे। नरेन्द्र मोदी ने इस बजट में घोषणा कर दी कि किसानों को लागत से डेढ़ गुना मूल्य देने का काम भाजपा की सरकार करेगी।'

अमित ने भूपेंदर सिंह हुडा को संबोधित करते हुए कहा, 'सुन लो हुडा जी! आपने जो हिसाब मांगा था, उसका पाई-पाई का हिसाब लेकर आया हूँ। यदि हिम्मत है तो कान खोलकर सुन लेना। जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान तेरहवां वित्त आयोग आया था। तेरहवें वित्त आयोग में हरियाणा को चौदह हजार नौ सौ करोड़ मिलता था। और अब चौदहवेंं वित्त आयोग में इस चौदह हजार करोड़ को बढ़ाकर बयालीस हजार करने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static