अनिल विज का विवादित बयान, कहा ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 03:39 PM (IST)

हरियाणा(कमलप्रीत सभ्रवाल): मुगल शासक शाहजहा द्वारा बेगम मुमताज की याद में आगरा में बनवाए गए ताजमहल को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दिया है। जिसके चलते सियासी हलकों में बहस तेज हो गयी है। विश्वविख्यात ताजमहल मोहब्बत करने वालों के लिए प्यार का प्रतीक है। जिसे लेकर बहती हुई सियासी हवा हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में पहुंच गई है। जिसके बाद हरियाणा में भी इस मुद्दे पर सियासत की जुबानी जंग तेज हो गई  है।
PunjabKesari
ताजमहल को लेकर पूरे देश में इस वक्त जबरदस्त बहस जारी है। इसी कड़ी में अब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी इस मुद्दे पर ट्विटर बम फोड़कर नई बहस छेड़ दी है। हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाले हरियाणा के सेहत मंत्री ने अपने ट्विटर के जरिए ताजमहल को एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दे दिया है। विज का कहना है कि ताजमहल के मॉडल को घरों में भी रखना लोग अपशगुन मानते हैं। बिल्डिंग बहुत खूबसूरत है पर उसमें कब्रें ही तो हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static