भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रदेश की यात्रा नहीं जेल की यात्रा करने की शुरुआत: सैनी (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 08:46 AM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रदेश की यात्रा नहीं बल्कि जेल की यात्रा करने की शुरुआत जल्द होगी। प्रदेश में तो यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि कांग्रेस पार्टी कौन सी है। यह कहना है राष्ट्रीय लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी का। सैनी आज रोहतक जिले के सांपला कस्बे बंदा बैरागी के सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की राय जानने के बाद ही पार्टी बनाने का फैंसला लिया जाएगा।
PunjabKesari
सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में यह तक पता ही नही चल पा रहा है कि कांग्रेस की कितनी पार्टी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति कर रहे है। वहीं इन्होंने किसानों की जमीन लूटने का काम किया है। जो यात्रा निकाली जा रही हैं, वे कांग्रेस की मयत यात्राएं है। भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, अब वो प्रदेश यात्रा नहीं जेल यात्रा करेंगे।

साथ ही सैनी ने मौजूदा भाजपा सरकार की पारदर्शी व ईमानदारी की छवि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नौकरी देने में भी कोई ईमानदारी नही बरती जा रही है। नई पार्टी बनाने के सवाल पर सैनी ने कहा कि वे नहीं चाहते कि राजनैतिक पार्टी जनता पर थोपी जाए। फिलहाल जनता की राय जानने का काम चल रहा है। वे नही चाहते कि जनता को कोई नुकसान हो। जहां तक मौजूदा विधायकों से संपर्क की बात है तो अभी तो विधायक गंगा में डुबकी लगाने में जुटे हुए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static