भाजपा ने गीता, गांय और सरस्वती पर अाम जनता का पैसा उड़ाया: चौटाला

punjabkesari.in Sunday, Mar 11, 2018 - 05:42 PM (IST)

रादौर(कुलदीप सैनी): विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व इनेलो नेता अभय चौटाला  रादौर में शहीद उधम सिंह के शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यकर्म में बतौर मुख्यातिथि पंहुचे। जहां उन्होंने अागंनबाड़ी वर्करों को उनके आंदोलन की कामयाबी पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अांगनवाड़ी वर्करों की मांग पूरी होने से बेहद खुश हू। इस दौरान चौटाला ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी  विधानसभा में अपनी बात पर तानाशाही करती थी। वो अाज आंगनवाड़ी वर्करों की एकता के आगे धराशाही हो गई। 
PunjabKesari
बजट पर भी सरकार को घेरते हुए अभय ने कहा की ये सरकार केवल गीता, गांय और सरस्वती पर ही करोड़ो रुपए जनता के लुटाना जानती है। वही मुलभुत सुविधाओं पर पुरे हरियाणा के लिए मात्र चार सों करोड़ रुपए खर्च करना जनता से मजाक है। वही तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान हुए कोहनी मारने के कांड पर कहा की कांग्रेस में ये नई बात नहीं है पहले भी इन लोगो में इस प्रकार के मामले आते रहे हैं, इस वक्त कांग्रेसी नेताओं को जनता की नहीं बल्कि पार्टी में अपने अस्तित्व को बचाने की कवायद जारी है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static