भाजपा ''हुंकार रैली'' नहीं बल्कि ''डकार रैली'' निकाल रही है: हसपा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 07:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सर्वजन पार्टी के अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में कहा है कि हरियाणा में भाजपा ने जातीय दबदबा दिखा जनता को भयभीत करने के लिए दो तोते पाल रखें हैं। एक गैर जाटों को डराने का काम करता है तो दूसरा जाटों को। दोनों को सरकारी सुरक्षा मुहैया है, इसीलिए इन दोनों के खिलाफ एक भी मुकदमा हरियाणा में दर्ज नहीं है, जबकि उनके खिलाफ 6 मुकद्दमे दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने फरवरी में ही हरियाणा जलवाया था, अब फरवरी में ही हरियाणा के जले पर नमक छिड़कने के लिए अमित शाह का आगमन हो रहा है। आर्य ने कहा कि यह हुंकार नहीं डकार रैली है जिसमें 4 साल में जो खाया था,उसे डकारने के लिए भाजपा की रैली हो रही है।

आर्य ने कहा कि सांसद सैनी ने जींद रैली में न जाकर सराहनीय कार्य किया है, लेकिन दुयोधन की सेना में बैठ कर पांडवों की मदद कैसे संभव है। अगर वह मुख्यमंत्री बनने चाहते हैं तो सरकार से लाभ लेने की बजाय जनता के बीच हर मोर्चे पर खरे उतरना जरूरी है।

आर्य ने कहा कि इनेलो व कांग्रेस जो काले झंडे दिखाने की बात कह रहे हैं, यह सभी जानतें हैं कि हरियाणा सरकार दिल्ली के रिमोर्ट कंट्रोल से चल रही है। भाजपा ने पहले 18 करोड़ चिंतन शिविर में खर्चे अब 6 करोड़ रुपया जींद में रैली में खर्च किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static