हरियाणा में बढ़े रेप के मामलों से चिंतित राज्यपाल, DGP बीएस संधू को किया तलब

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 01:33 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रही दरिंदगी की घटनाअों ने कानूनी सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। राज्य में बच्चियां कितनी सुरक्षित हैं इसकी अंदाजा आए दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाअों से सहज ही लगाया जा सकता है। हरियाणा में 4-5 दिनों में सामने आई रेप की घटनाअों को लेकर हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने डीजीपी बीएस संधू को तलब किया। जहां उनके साथ कानून व्यवस्ता के मुद्दे पर बातचीत की। 

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बच्चियों के साथ हवस के दरिंदें हैवानियत की सारी हदें पार कर रहे हैं। जींद में नाबालिगा के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी अौर पानीपत में बच्ची के शव के साथ घिनौनी हरकत की गई। वहीं फरीदाबाद में घर लौट रही लड़की को सरेआम उठाकर उसके साथ 2 घंटे तक रेप किया जाता है अौर उसी दिन दो अौर लड़कियों से रेप किया जाता है। इस तरह आए दिन रेप की  घटनाअों ने राज्य में कानूनी व्यवस्था की पोल खोल दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static