अनाथालय से 3 लड़कियां फरार, CCTV के बावजूद नहीं मिला सुराग

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2017 - 04:50 PM (IST)

पानीपत(अनिल कुमार):सोंधापुर स्थित बाल अनाथालय एक बार फिर लड़कियां भागने के मामले से चर्चा में आ गया है। इससे पहले भी कई बार लड़कियां दीवार फांद कर फरार हो चुकी हैं। लेकिन बाल अनाथालय समिति द्वारा सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हुए हैं, जिसके कारण लड़कियां यहां से फरार हो जाती हैं। आज अल सुबह फिर से 3 लड़कियां फरार हो गई। जिससे अनाथालय मैनेजमेंट के सदस्यों में हड़कंप मच गया। समिति के सदस्यों ने लड़कियों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन तीनों लड़कियों का कोई पता नही चला। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियों ने बाल अनाथालय में बाथरूम में अंदर की कुंड़ी बंद कर फरार हो गई। बाथरूम के ऊपर छत नहीं है इससे पहले भी लड़किया इसी  बाथरूम के रास्ते दीवार फांद कर भागी थी। अनाथालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।
PunjabKesari
जहां से लड़कियां फरार हुई हैं, उस तरफ कोई कैमरा नहीं है। जिससे यह साफ नहीं हो पाया कि लड़कियां खुद भागी हैं या उन्हें भगाया गया है। इससे अनाथ आश्रम पर सवालिया निशान खड़ा होता है। वहीं समिति का कोई भी मुख्य संचालक सामने आने से कतरा रहे हैं। यह तीनो लड़कियां अलग-अलग जगहों से भाग कर अनाथालय में आई थी, इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले भी दर्ज हैं। 
PunjabKesari
अनाथ आलय की संचालिका सुनीता मामले को दबाने का प्रयास करती नजर आ रही है। जब उनसे फोन पर सम्पर्क किया तो उसने शाम तक मिलने की बात कही। वहीं इस मामले में असंध चौंकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद वह सौंधापुर अनाथालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि आश्रम की और से लिखित शिकायत नहीं दी है। लिखित शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static