CM खट्टर ने दी मानुषी को बधाई, कहा- विश्व में देश के साथ किया प्रदेश का नाम रोशन

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 12:15 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्रम व रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इन लोगों ने कहा कि बेटी ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर देश के साथ साथ प्रदेश का नाम भी विश्व में रोशन किया है। आज बेटिया हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

मानुषी की जीत से बेटियों में बढ़ेगा आत्मविश्वास
महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने चीन के शहर सान्या में हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस जीत से प्रदेश की बेटियों में न केवल आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, अपितु वह हर क्षेत्र में खुद को साबित करने के रुझान में भी इजाफा होगा। कविता जैन ने कहा कि झज्जर के गांव बामनोली की बेटी मानुषी छिल्लर ने वैश्विक मंच पर मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर हरियाणा ही नहीं पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की छात्रा 20 वर्षीय मानुषी छिल्लर की यह जीत यह दर्शाती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। लिंगानुपात की गहरी खाई के लिए बदनाम रहे हरियाणा में जहां प्रदेश सरकार बेटियों, महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। वहीं अब प्रति हजार लड़कों पर 937 बेटियों का जन्म होना यह साबित करता है कि प्रदेश का माहौल बदल रहा है। मानुषी छिल्लर की कामयाबी प्रदेश की बेटियों को अपना भविष्य उज्ज्वल करने और प्रदेश, देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
PunjabKesari
हरियाणा की बेटी है मानुषी
20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड और तीसरे नंबर पर मिस मैक्सिको रही। प्रतियोगिता में मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सर्वाधिक सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। मानुषी बोलीं कि-एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static