भाजपा नेता के बेटे का निधन, CM खट्टर ने परिवार को दी सांत्वना
punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 03:18 PM (IST)
करनाल(कमल मिड्ढा): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज भाजपा नेता अतर सिंह के निवास स्थान वजीर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके बेटे अमरजीत सिंह संधू की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु के चरणों में प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता अतर सिंह संधू को सांत्वना देते हुए कहा कि परमात्मा को जो मंजूर है, उसको कोई नहीं टाल सकता। हरियाणा सरकार व भारतीय जनता पार्टी दु:ख की इस घड़ी में आपके साथ है।
भाजपा नेता अतर सिंह संधू के 37 वर्षीय बेटे अमरजीत सिंह संधू की गत 6 अक्तूबर को बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। नौजवान व मिलनसार अमरजीत सिंह की अचानक मृत्यु हो जाने से भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के भाजपा नेताओं, सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उनके निवास स्थान वजीरचंद कॉलोनी में पहुंचे। उन्होंने अतर सिंह संधू को सांत्वना दी और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ है, परमात्मा के सामने हर समाज का व्यक्ति बेबस है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
आतंकवादी लहर ने विफल किया पाक सेना का नेतृत्व, राष्ट्र और लोगों के प्रति मौलिक कर्तव्य को लेकर उठे सवाल
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी