SYL मुद्दे पर आज CM मनोहर लाल गृह मंत्री राजनाथ से करेंगे मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 08:58 AM (IST)

दिल्ली:हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की सभी राजनीतिक पार्टियों का एक शिष्टमण्डल 24 मार्च, 2017 को सायं 2.45 बजे हरियाणा भवन, नई दिल्ली में प्रारम्भिक चर्चा के लिए मिलेगा। इसके उपरांत इसी दिन सायं 4.00 बजे यह शिष्टमण्डल एस.वाई.एल. के मुद्दे पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास 17 अकबर रोड, नई दिल्ली पर उनके निवास पर भेंट करेगा। इस शिष्टमण्डल में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती किरण चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, इंडियन नेशनल लोक दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक अरोड़ा, नेता प्रतिपक्ष श्री अभय सिंह चौटाला, शिरोमणी अकाली दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष श्री सरनजीत सिंह सोठा, शिरोमणि अकाली दल के विधायक श्री बलकौर सिंह, बहुजन समाज पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष श्री नरेश सारन, बहुजन समाज पार्टी के विधायक श्री टेक चंद शर्मा, स्वतंत्र विधायक श्री जय प्रकाश और हरियाणा के महाधिवक्ता श्री बलदेव राज महाजन शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static