सीएम सिटी में कंप्यूटर आपरेटरों ने की नारेबाजी, पुलिस ने बरसाया पानी

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 07:15 PM (IST)

करनाल(विकास मेहला): करनाल में कम्प्यूटर आपरेटर कर्मचारियों मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी कर रहे आपरेटरों ने सड़कों को जाम कर दिया। पुलिस के अनुसार कर्मचारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए, जिसकी वजह से हालात बिगड़ते देख कंप्यूटर आपरेटरों पर पानी की बौछार कर के मामले को शांत किया गया। बताया जा रहा है कि, ये कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहे थे ताकि उनके समझ अपनी मांग रख सकें।

PunjabKesari

आज रविवार को कम्प्यूटर आपरेटर कर्मचारियों द्वारा करनाल स्थित मुख्य मंत्री कैम्प कार्यालय के पास प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदेश भर से आए लगभग पांच सौ कर्मचारियों ने पहले सेक्टर 12 के फव्वारा पार्क में मीटिंग की। उसके बाद सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। लगभग 1 घंटे तक इन्होंने सीएम कैंप कार्यलय का घेराव किया और सड़कों पर बैठ कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

हालात बिगड़ते देख आखिर में पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा, हल्का बल प्रयोग भी किया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को मौके से भगाया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि, प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें कुछ पुलिस वालों को भी चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि, पहले प्रदर्शनकारियों ने हमें पत्थर मारे जिसके बाद हमने कार्रवाई की।

PunjabKesari

बता दें कि, कम्प्यूटर आपरेटर कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहे थे ताकि अपनी मांग उनके समक्ष रख सके। इनकी मांग यह है कि, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए जब तक यह नहीं होता सरकार सामान काम सामान वेतन के साथ सभी सुविधाएं दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static