कांग्रेस के पास न नेता हैं न ही नीति है और न नीयत: अनिल विज

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 09:54 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): उत्तर पूर्व के राज्यों में भाजपा की जीत और चली हवा के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस समेत तमाम विरोधियों पर निशाना साधा है। विज ने जल्दी ही देश के कांग्रेस मुक्त हो जाने का दावा किया है। विज ने भाजपा और सरकार की उपलब्धियों का खूब बखान भी किया। हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज उत्तर पूर्व में भाजपा की आंधी चलने के बाद काफी उत्साहित हैं।

विज ने कहा कि देश कांग्रेस से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होने जा रहा है। कांग्रेस के पास न नेता हैं न ही नीति है, न नीयत है। भारतीय जनता पार्टी का परचम पूरा लहर रहा है।

विज ने कहा, चुनावी परिणामों के बारे में राहुल गांधी पहले से जानते थे कि उनकी पार्टी की दुर्गति होने वाली है इसलिए वह इटली अपनी नानी के पास चले गए। उन्होंने कहा कि जहां जहां राहुल गांधी जाते हैं वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static