बराला पर भारी पड़ रही बेटे की करतूत, चंडीगढ़ वाला बंगला खाली करने का फरमान

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 04:53 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की आए दिन मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं बराला को सीएम हरियाणा के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के नाम पर अलॉट सरकारी बंगले को खाली करने का फरमान सुनाया गया है। यूटी प्रशासन ने हरियाणा सरकार को हाउस अलॉटमेंट में हुए इस हेरफेर पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने बराला से सरकारी बंगला लेकर दीपक मंगला को सौंपने को कहा है। 

सुभाष बराला एक हफ्ते में बंगला खाली नहीं करते तो उन पर कार्रवाई के लिए भी कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार यह सरकारी बंगला दीपक मंगला के नाम पर अलॉट किया गया है। मंगला ने काफी समय बराला के साथ काम किया अौर वे उनके पुराने साथी अौर सहकर्मी भी हैं। जब भी सुभाष बराला चंडीगढ़ जाते हैं तो वे मंगला के सरकारी आवास में ही रहते हैं। 

उल्लेखनीय है कि कि सीएम हरियाणा पूल के तहत सेक्टर-7 का  मकान नंबर-74  राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के नाम पर अलाट है। जबकि हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला यहां अवैध ढंग से रह रहे हैं। सरकारी फाइलों में बाकायदा दीपक मंगला के नाम पर यह सरकारी आवास अलॉट है। इसके बावजूद हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला यहां पर कैसे रह रहे हैं। हरियाणा हाउस अलॉटमेंट रिकार्ड में सेक्टर-3 में मकान नंबर-51 हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नाम पर अलाट हुआ है। जबकि सुभाष बराला सेक्टर-7 के मकान नंबर-74 में रह रहे हैं। उधर, दीपक मंगला इस समय पंचकूला के सेक्टर-12 में  रह रहे हैं।
PunjabKesari
इसी मकान पर विकास बराला के नाम पर चिपकया था नोटिस
चंडीगढ़ पुलिस ने बीते बुधवार सुबह 7 बजे सेक्टर-7 स्थित मकान नंबर-74 पर की दीवार पर बराला के बेटे विकास बराला के नाम पर नोटिस भी चिपकाया था। नोटिस में बाकायदा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को पुलिस की जांच में शामिल होेने के लिए नोटिस किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static