बुद्धिराजा की गिरफ्तारी को दीपेंद्र ने बताया तानाशाही, कहा- यूथ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 01:16 PM (IST)

गुरुग्राम(राशि मनचंदा): NSUI के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा व हार्दिक नैन की गिरफ्तारी को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने तानाशाही बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों की गिरफ्तारी को लेकर यूथ कांग्रेस जल्द प्रदर्शन करेगी। दरअसल बीते दिन स्वामी विवेकानंद के जयंती अवसर पर पंचकूला में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस अौर NSUI कार्यकर्ताअों के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस बुद्धिराजा अौर अन्य कार्यकर्त्ताअों को गिरफ्तार कर ले गई।

जिसके बाद बुद्धिराजा के खिलाफ सेक्टर 5 पुलिस थाने में देर रात विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। बुद्धिराजा के अलावा हार्दिक नैन अौर दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बुद्धिराजा अौर नैन को ही गिरफ्तार किया हुआ है जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static