डी.जे. बंद करवाने पर विवाद, 3 घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 11:38 AM (IST)

अंबाला(जतिन):गांव शाहपुर में डी.जे. बंद करवाने को लेकर हुए विवाद में 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल में परिवार द्वारा भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी थाना पड़ाव पुलिस को दे दी गई है। नागरिक अस्पताल में भर्ती करनाल निवासी गुरमीत ने बताया कि गांव शाहपुर में रहने वाली उसकी बुआ के बेटे की रविवार को गांव में पार्टी थी। पार्टी को लेकर सुबह से ही गांव में डी.जे. चल रहा था। शाम 4 बजे के करीब जब पार्टी खत्म होने के बाद डी.जे. बंद करने के लिए कहा तो गांव के कुछ युवक जो डी.जे. पर नाच रहे थे, उन्होंने डी.जे. बंद करने पर विरोध जताया। जिसको लेकर युवकों ने काफी बहस भी की। 

गुरमीत ने बताया कि इसी बात को देखते उसने बीच-बचाव किया और सभी परिवार सदस्यों को शांत कर घर चलने को कहा। जैसे ही वह अपनी गाड़ी लेकर वहां से जाने लगे तो उन पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए जबकि उन्हें परिवार द्वारा उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static