घर से किसी काम के लिए निकली लड़की वापिस नहीं लौटी, अपहरण का शक

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2016 - 03:40 PM (IST)

फरीदाबाद (पंकेस): सारन इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी करने की नीयत से अगवा कर फरार हो गया। लड़की के परिजनों की शिकायत पर थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सारन इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है और शहर में ही स्थित एक कंपनी में काम करता है। 


जबकि उसकी 17 साल की बेटी इलाके के एक स्कूल में पढ़ रही है। गत शनिवार को उसकी बेटी दोपहर को किसी काम से घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह लौट कर नहीं आई। काफी इंतजार करने के बाद उसने अपनी बेटी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वह लगातार अपने जानकारों और रिश्तेदारों से पूछताछ करता रहा। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। गतदिवस तलाश के दौरान उसे पता चला कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया है। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static