''फतेहाबाद में हिंसा रोकने में विफल रहे मुख्यमंत्री इस्तीफा दें''

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 09:28 AM (IST)

अंबाला शहर:जाट आंदोलन पर दोनों पक्ष प्रदेश की जनता को अंधरे में रख रहे हैं। उक्त वाक्य आम जनता पार्टी के संयोजक वीरेंद्र कपूर ने कहे। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व एक पक्ष दूसरे पक्ष की मांगों को पूरा करने के दावे करता है और क्षण के बाद दूसरे पक्ष की तरफ से पहले पक्ष के विपरीत बयान जारी होता है कि उनकी मांगों को सरकार ने कोई लिखित रूप में स्वीकृति प्रदान नहीं की है। इस विषय को भविष्य के लिए टालने की नीयत से ही यह खोखला दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को लंबा खींचने और इनकी बातों पर गंभीरता से अमल न करने के कारण ही आज प्रदेश के फतेहाबाद जिले में जाट आंदोलन में ङ्क्षनदनीय घटना घटी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़े ताव में आकर दावे किए थे कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त है और किसी भी गैर-कानूनी गतिविधियों के घटने की प्रदेश में कोई संभावना नहीं है। बावजूद इसके ऐसी हिंसा घट जाना यह प्रमाणित करता है कि वास्तविकता दावों से बिल्कुल विपरीत है। कपूर ने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए और तत्काल अपना त्याग पत्र दे देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static