कल खामोशी आज एक्शन में हरियाणा पुलिस, किसानों पर कई धाराओं में FIR दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 05:02 PM (IST)

फतेहाबाद/रोहतक (रमेश भट्ट/दीपक भारद्वाज):मध्यप्रदेश के मंदसौस गोलीकांड और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने की मांग को लेकर कल यानि शुक्रवार को देश भर के किसानों ने प्रदर्शन किया। हरियाणा में भी कई किसान यूनियनें सड़कों पर उतरीं और सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान किसानों ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी प्रदेश के कुल 7 हाईवे और नेशनल हाईवेज पर जाम भी लगाया। जाम के दौरान पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार की सख्ती नहीं की लेकिन अगले ही दिन हाईवे जाम करने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला जारी हो गया। प्रशासन ने फतेहाबाद और रोहतक में राजमार्ग जाम करने वाले किसानों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें से दर्जनों किसानों को नामजद भी किया गया है। 

फतेहाबाद:फतेहाबादा में प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सिरसा-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर जाम लगाया था। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच पर जाम लगाने के कारण पुलिस ने आज 71 किसानों पर मुकद्दमा दर्ज किया है। इनमें से 11 किसानों को नामजद किया गया है।  पुलिस ने किसानों पर आईपीसी की धारा 147, 149, 283, 341 के तहत मामल दर्ज किया गया है। 

रोहतक:रोहतक में भी नेशनल हाईवे रोहकने पर किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिला रोहतक में दो जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने गांव घिलौड़ कलां के पास रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुध किया। जिसे लेकर पुलिस ने 27 लोगों को नामजद करते हुए करीब 120 अन्य व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। इसी तरह रोहतक-जीन्द राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव टिटौली मोड़ के पास रोड जाम करने पर 15 को नामजद किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static