बिना वीजा रह रही 2 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड भी किया बरामद(Video)

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 03:39 PM (IST)

गुरुगाम(सतीश राघव): साइबर सिटी के सेक्टर-43 इलाके से पुलिसिया रेड के दौरान दो विदेशी महिलाअों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान उज्बेकिस्तानी महिलाअों के तौर पर हुई है। इनमें से एक महिला के पास से आधार कार्ड भी पाया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना से सेक्टर-43 के पीजी में रेड की गई थी। जहां से दो महिलाअों को गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाअोें से पूछताछ में पाया कि वे बिना वीजा के काफी समय से यहां रह रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

हालांकि इस विदेशी महिला के पास यह आधार कार्ड कहा से अौर कैसे आया अौर किसने बनाया पुलसिया जांच इसी आधार पर चल रही है। पुलिस जल्द ही एसे लोगों को बेनकाब कर ऐसी साजिश या लापरवाही करने वालों का खुलासा करेंगी। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static