किसानों के धरने से लेकर दिल्ली कूच की एक-एक खबर, कहां क्या हुआ? (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 09:32 PM (IST)

न्यूज डेस्क: हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के किसानों ने अपने-अपने गृहजिलों में सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया। हर जिलों में किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली कूच के चलते पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। कुछ जिलों किसान नेताओं को अरेस्ट किया गया तो कुछ जिलों में किसानों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। गौरतलब है कि किसान सभाओं ने दिल्ली घेराव करने के लिए 23 फरवरी शुक्रवार का दिन चुना था और ऐलान किया था प्रदेश के सभी किसान दिल्ली कूच करेंगे। वहीं फरीदाबाद में मध्य प्रदेश से भारी तादाद में किसान पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली घेराव के लिए आए किसानों का घेराव पुलिस बल ने ही कर लिया था। जिसके कारण उन किसानों मौके पर धरना शुरु कर दिया था।

फरीदाबाद में मध्य प्रदेश से आए किसानों को दिल्ली जाने से रोका, प्रधानमंत्री मोदी को बताया हिटलर
फरीदाबाद(अनिल राठी):स्वामीनाथन आयोग और ऋण माफी की मांगों को लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए फरीदाबाद के होते हुए दिल्ली पहुंचने वाले किसानों को पुलिस ने सैक्टर 16 अनाज मंडी में ही रोक दिया गया।  जिसके बाद किसानो का गुस्सा भड़क गया और अर्धनग्न होकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली और मोदी का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। किसानो ने खा की वह अपनी दो मांगों को लेकर दिल्ली आये थे लेकिन उन्हें आगे ही नहीं जाने दिया जा रहा।

PunjabKesari


सिरसा में किसानों ने सरकार का पुतला फूंका
सिरसा(सतनाम सिंह):
सिरसा में आज सैकड़ों किसानों ने सरकार  के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानो ने राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र भी जिला प्रसाशन को सौंपा। किसानो का कहना है की कल दिल्ली में जा रहे प्रदेश के कई इलाको से किसानो को गिरफ्तार कर उनपर कार्रवाई की गई है जिसके विरोध में आज उन्हें प्रदर्शन किया है।

PunjabKesari

करनाल में किसानों को पुलिस ने रास्ते में रोका
करनाल (विकास मेहला):
आज किसान संगठनों की ओर से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की मांग को लेकर दिल्ली में लाखों किसानों ने कूच करने का ऐलान किया था। प्रदेश में किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े, जिसको लेकर हरियाणा पुलिस पहले से अलर्ट थी। करनाल में भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों को दिल्ली जाते समय पुलिस ने रास्ते में रोका लिया गया। जिसके बाद किसान कर्ण पार्क में इकठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

हिसार में किसानों का उग्र रूप, भारी संया में पुलिस बल तैनात
हिसार(विनोद सैनी): हिसार में चौधरी चरण हरियाणा कृषि विश्वविद्लाय के गेट नंबर एक सामाने हजारों किसानों ने हिसार में आज किसानों ने उग्र रुप धारण कर लिया । किसानों ने हरियाणा का कृषि मत्री का विरोध किया और किसान गेट नंबर चार पर बैठे रहे। इस दौरान किसानों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई। मौके पर गेट नंबर 1 पर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनान किया गया।

PunjabKesari

किसान नेताओं ने कहा कि आज उन्हंोंने कृषि मंत्री व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। नेताओं ने  कहा कि 5 मार्च को लाखों महिला पुरुष किसानों अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करके जेल भरों आंदोलन करेंगे। उल्लेनीय है कि आज कृषि मंत्री चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्लाय में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए किसानों का दिल्ली कूच 
सोनीपत(पवन राठी):
आज पूरे देश में किसानों ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए दिल्ली कूच का ऐलान कर रखा था। जिसके बाद हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे गए। सोनीपत नेशनल हाईवे वन को चारों ओर से सुरक्षा कंपनियों ने अपने कब्जे में रखा गया। दिल्ली के साथ लगने वाले कुंडली बॉर्डर पर आईबीआई और सीआरपीएफ की कंपनियां तैनात कर दी गई। यहां 10 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो।

PunjabKesari

कुरुक्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
कुरूक्षेत्र(रंदीप रोड़):
कुरूक्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात व सीआरपीएफ की कंपनी तैनात की गई। यहां पर दिल्ली कूच के लिए निकले करीब सौ किसानों को हिरासत में लिया गया।

PunjabKesari

कैथल में किसान आंदोलन के लिए कूच कर रहे 21 किसान गिरफ्तार  
कैथल(जोगिंदर कुंडू):
किसान आंदोलन को लेकर जिला उपायुक्त ने जिले में धारा 144 लगाई गई और जगह-जगह नाके लगाए गए। दिल्ली कूच कर रहे 21 किसानों को जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वहीं यात्रा के लिए प्रयोग किये जाने वाहन एक कार व चार ट्रैक्टर-ट्राली भी पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिए गए है। 

PunjabKesari

रादौर में 41 किसान नामजद सहित 150 के खिलाफ मामला दर्ज
रादौर(कुलदीप सैनी):
किसानों द्वारा रादौर में किए गए नैशनल हाइवे जाम करने के बाद पुलिस ने देर रात 41 नामजद सहित 150 के लगभग अन्य के खिलाफ विभिन्न धराओ के तहत मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static