खुद को बचाने के लिए चिंता का चिंतन कर रही हरियाणा सरकार: तंवर(video)

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 04:12 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज):भाजपा का चिंतन शिविर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने तंज कसा है। वे आज रोहतक में एक निजि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले तो कोई काम नहीं किया है। जिसके चलते जनता उनसे सवाल करती है जिसका सवाल पार्टी के पास नहीं है। पार्टी अपने अाप को बचाने के लिए एेसी हरकते कर रही है। इस दौरान उन्होंने इनेलो को एक प्राइवेट कंपनी बताया और कहा कि ये सिर्फ भाजपा के साथ सैंटिग करने में लगे रहते हैं।तंवर ने कहा की सत्ता में अाने से पहले भाजपा ने लोगों से कई वायदे किए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही पार्टी सब भूल गई।
PunjabKesari
इसलिए उन्हें चिंता सताने लगी है कि आगे क्या होगा। जिसेक लिए चिंतन शिविर बुलाया गया है। शिविर प्रदेश के लिए क्या अच्छा लेकर अाता है। इस बात का ही इंतजार है। हमारी तरफ से भाजपा को शुभकामनाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाने पर भी तंवर उन्हें घेरते नजर अाए। तंवर ने जवाब देते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता का चरित्र अच्छा है। खट्टर अपने अधिकारियों का चरित्र देखें।
PunjabKesari
अशोक तंवर यहीं नहीं रुके इनेलो पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा यह पार्टी कंपनी है जिसके सभी पदों पर परिवार के लोग ही तैनात हैं। फिलहाल प्रदेश में एनएसयुआई संगठन के लिए चुनाव चल रहे हैं। जिनके समापन के बाद प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव के लिए आंदोलन किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को चुनाव करवाने के लिए मजबूर कर देगी। 
PunjabKesari
गुजरात व हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा भाजपा ने दोनों ही राज्यों में अाचार सहिता का उल्लंघन कर वोटों में धोखाधड़ी की है।इस बार दोनों ही प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static