राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 11:20 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि व सबके धन-धान्य से भरपूर होने की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि हर्षोल्लास का त्यौहार लोहड़ी व मकर संक्रांति हमें परस्पर प्रेम, प्यार और भाईचारे के साथ मिलकर रहने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे त्यौहार शांति, प्रगति और समृद्धि प्रदान करने वाले होते हैं। मुख्यमंत्री ने इस त्यौहार को हमारी समग्र सांस्कृतिक धरोहार बताया, जो देश में सामुदायिक सद्भावना और सांस्कृतिक ताने-बाने को सुदृढ़ करता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static