गुरमीत राम रहीम का करीबी पवन इंसा गिरफ्तार(Video)

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 10:24 PM (IST)

पंचकूला (चन्द्र शेखर धरणी): पंचकूला एसआईटी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पंचकूला हिंसा का मोस्ट वांटेड आरोपी पवन इंसा गिरफ्तार कर लिया गया है। पंचकूला एसआईटी टीम के हैड एसीपी मुकेश मल्होत्रा की अगुवाई में ये बड़ी कामयाबी मिली हैं। पवन को पंजाब के लालड़ू के पास ड्राइव इन 22 से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने इसकी पुष्टि की है। 

25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा ,आगजनी व राजद्रोह के मामले में पवन इंसा फरार चल रहा था। इससे पहले भी हनीप्रीत &8 दिनों की फरारी के बाद जीरकपुर से एस आई टी ने पकड़ी थी। पवन कुमार इंसा के अलावा पंचकूला एसआईअी को आदित्य इंसा की भी तलाश है जो अभी फरार चल रहा है। इन दोनों पर पुलिस ने देशद्रोह के मामले दर्ज कर रखे हैं। पुलिस ने  डेरा के प्रमुख पदाधिकारियों आदित्य इंसा और पवन इंसा की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static