बजट के बाद आज फिर शुरू होगा विधानसभा सत्र, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 11:27 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा का बजट पेश होने के दो दिन बात आज दो बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। आज विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा पेश किए बजट पर चर्दा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव होने का संभावना है। हालांकि सत्तापक्ष ने इस बजट को सभी वर्गों के हित का बताया है तो वहीं विपक्ष इस बजट से संतुष्ट नहीं हैं। 

सरकार सदन में पेश करेगी सात बिल
आज विधानसभा में प्रश्नकाल के बाज शून्यकाल में कांग्रेस अौर इनेलो विधायक विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही बजट पर चर्चा के दौरान हंगामा होना तय है। सरकार ने एक लाख 15 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है, जिसका राजस्व घाटा करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए है। सोमवार को सरकार सात विधेयक सदन में पेश करेगी, जिनके थोड़े बहुत विरोध के बाद पास हो जाने की संभावना है।

सदन में पेश होंगे ये बिल
सदन में आज राज्य सरकार की ओर से प्राइवेट डाक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए दी हरियाणा क्लीनिकल इस्टेबलिशमेंट बिल पेश किया जाएगा। हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अरबन एरिया बिल, दी मोटर व्हीकल हरियाणा अमेंडमेट बिल और दी हरियाणा सिविल सर्विसेज (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) एंड अलाइड सर्विसेज एंड अदर सर्विसेज अमेंडमेंट बिल भी विधानसभा में पेश होंगे। इसके अलावा दी हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल और दी हरियाणा मोटर व्हीकल टैक्सेशन अमेंडमेंट बिल भी विधानसभा में पेश किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static