हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम, निजी वाहनों की हो रही चांदी
punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2017 - 12:25 PM (IST)
इंद्री (मेनपाल):इंद्री में प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में आज हरियाणा रोडवेज द्वारा पूरे प्रदेश भर में चक्का जाम किया गया है, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़़ा। दूसरी ओर यात्री निजी वाहनों का सहारा लेकर टैंपू में से अपने-अपने स्थान पर जा रहे हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि निजी वाहन चालक अपनी मनमर्जी से यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं। पिछले कई दिनों से प्रदेश की जनता रोडवेज के चक्का जाम से जूझ रही है।
बिना किसी पूर्व घोषणा के भी यह चक्का जाम कई बार हो चुका है। परेशान जनता की अब सरकार से मांग है कि इस रोज रोज के चक्का जाम से निजात दिलाई जाए।
समस्या का उचित समाधान किया जाए। उनका कहना है कि हम सुबह से घंटों तक खड़े हैं, लेकिन कोई भी बस नहीं आई। जिससे हमें काफी परेशानी हो रही है।