नाले में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले जलने के निशान

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 04:51 PM (IST)

यमुनानगर(हरिंदर सिंह): यमुनानगर के जगाधरी की अशोक विहार कॉलोनी में एक युवक की हत्या कर उसके शव को पानी के नाले के पास फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रजत है अौर उसकी उम्र 22 साल है। वह अशोक विहार कॉलोनी का ही रहने वाला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से उसके जले हुए कपड़े अौर उसके शरीर से जलने के निशान मिले हैं। 
PunjabKesari
मृतक के परिजनों का आरोप है कि रजत के दोस्तों ने उसे शराब पिलाकर जलाने की कोशिश की थी। मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे की एक लड़के से बहस हुई थी। एक लड़के ने उनकी मोटरसाईकिल नीचे गिरा दी थी लेकिन मृतक की मां ने उसे समझा दिया था। रजत की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे क्या पता था कि बाद में वह लड़का उसके बेटे के साथ ऐसा करेगा। वह एडीसी अॉफिस में काम करती है।
PunjabKesari
पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। घटना स्थल से जो साक्ष्य मिले हैं उनको भी देखा जा रहा है। जिसके बाद जो भी कार्रवाई बनेगी वो की जाएगी। जहां तक मारने अौर शराब पिलाने की बात है उन सभी पहलुअों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static