पिता द्वारा बेटे के बाल कटवाने पर मां ने किया सुसाइड

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 05:00 PM (IST)

यमुनानगर(सतीश):थाना फर्कपुर क्षेत्र की जवाहर नगर निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया। उसके शव को शव गृह में रखवा दिया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस लगभग 2 घंटे बाद भी सिविल अस्पताल यमुनानगर नहीं पहुंची।


मिली जानकारी के अनुसार जवाहर निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 5 वर्ष पूर्व गांव समालखा, अम्बाला निवासी पूजा (25) से हुआ था। परिवार में अन्य परिजनों के साथ साथ उसका 4 वर्षीय बेटा है। 2 दिन पूर्व उसके बेटे के बाल काटने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। तब से लेकर शुक्रवार तक उसने ठीक से बात तक नहीं की। शुक्रवार सुबह भी उसने सभी परिजनों को नाश्ता बनाकर दिया। इसके बाद स्वयं रसोई में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। शक होने पर दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब न मिलने पर अन्य लोगों के सहयोग से दरवाजा खोला गया। अंदर जाकर देखा कि उसकी पत्नी ने चुन्नी से छत पर लगे हुए पाइपों में फंदा लगाया हुआ था। 


उसे तुरंत उतारकर निजी अस्पताल लें गए। जहां पर डाक्टरों ने सिविल अस्पताल जाने की सलाह दी। जब सरकारी अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। सूचना पर पूजा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static