NRHM हड़ताल मुद्दा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुलाई उच्चाधिकारियों की बैठक

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 03:00 PM (IST)

चण्डीगढ़(धरणी): एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह महत्वपूर्ण बैठक आज ही तीन बजे होगी। एनआरएचएम के एमडी पी अवनीत व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को बैठक में बुलाया है। बता दें कि, एनआरएचएम हड़ताल के चलते आज छुट्टी पर गई थीं।

दरअसल, एनआरएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। उनका आरोप है कि, सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं कर रही है, जिसमें वेतन विसंगतियां व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने आदि मांगे शामिल हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

PunjabKesari

हालांकि स्वास्थ्यमंत्री ने हड़ताल पर चल रहे कुछ कर्मचारियों को पदमुक्त भी कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्री का कहना था कि, केवल जायज मांगों को ही पूरा किया जाएगा, हड़ताल करने से उन्हें कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। हड़ताल का सबसे अधिक असर डिस्पेंसरी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर देखने को मिला। वहीं हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने एमरजेंसी सुविधाएं भी बंद कर दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static