...यहां सांड भी करते हैं व्यायाम यंत्र में जिम

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 03:40 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा):जिस प्रकार मनुष्य अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जिम में व्यायाम करते हैं, ठीक उसी तरह पशु भी अपनी स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए कसरत करते हैं। दरअसल, राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल में पशुओ को व्यायाम करवाया जाता है, जहां सांड व्यायाम यंत्र में जिम करते हैं। ये सब इनका स्वास्थ्य ठीक करने के लिए करवाया जाता है। 
PunjabKesari
एन.डी.आर.आई. के वैज्ञानिक डॉ मुकेश ने बताया कि जिस प्रकार मनुष्य के लिए व्यायाम जरूरी है। उसी प्रकार पशुओं के लिए भी व्यायाम जरूरी है। हमारे पास कई प्रकार के पशुओं की प्रजातियां है, उन्हें यहां पर मैन्टेन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां पर उन्हें एक घंटे की एक्सर्ससाइज एक दिन सिमन कलेक्शन से पहले देते हैं, ताकि इनका स्वास्थ अच्छा बना रहे।
PunjabKesari
सीमेन क्वालिटी की गुणवता अच्छी बनी रहे। इसलिए इन्हें एक्सर्ससाइज देना जरूरी होता है। पशुओं की सेहत सबसे जरूरी होती है। रोजाना यहां पर उन्हें एक घंटा जिम करवाया जाता है। इस व्यायाम यंत्र में एक घंटा इन्हें घुमाया जाता है, ताकि वह मोटे न हो और उनका शरीर एक दम तंदरुस्त रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static