लो! गीता जयंती की फिजूलखर्ची पर हुड्डा भी बोल पड़े, कहा-इंवेट मैनेजमेंट वाली सरकार (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 10:33 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): गीता जयंती उत्सव में गीता ग्रंथ की खरीद पर लगी आरटीआई में खुलासा हुआ है कि एक गीता का मूल्य करीब 38 हजार रुपए है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। वहीं अशोक तंवर को कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर बने रहने के फैसले से भी संतुष्ट नजर आए। हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा खेमे के अधिकतर विधायक अशोक तंवर को कोसते नजर आते हैं, लेकिन इस फैसले के बाद हुड्डा ने कहा कि, हाईकमान द्वारा लिया गया फैसला सर्वमान्य है।

गीता जयंती के आरटीआई खुलासे पर हुड्डा ने कहा कि, भाजपा सरकार तो इंवेंट मैनेजमेंट और घोटाले की सरकार है, घोटालों के सिवाय कुछ नहीं किया है। लोग अब बदलने के इन्तजार में है। उन्होंने कहा कि, अगर आज ही चुनाव हों जाए तो अच्छा है, प्रदेश की जनता को भाजपा से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि, जनता को भाजपा से छुटकारा दिलाने के लिए वे रथ यात्रा कर रहे हैं।

वहीं अशोक तंवर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के कार्यकाल को जारी रखने के राहुल गांधी के फैंसले के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का रुख कुछ नरम दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी द्वारा लिया गया फैसला सभी की मान्य है। राहुल व सोनिया गांधी ही पार्टी के नेता हैं, बाकी सब पादाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static