भाजपा दिशाहीन सरकार, प्रदेश में कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां: हुड्डा(Video)

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 04:35 PM (IST)

दिल्ली(कमल कांसल): पिछले दिनों से बच्चियों अौर लड़कियों के साथ हो रही रेप की घटनाअों से जहां प्रदेश शर्मसार है वहीं राजनीतिक लोग अपनी नाकामियों का ठिकरा एक दूसरे के सिर पर फोड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई है। हरियाणा में भाजपा दिशाहीन सरकार है जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, खेल, निवेश में नंबर वन था वहीं आज क्राइम में नंबर वन बन गया है। 

हुड्डा ने कहा कि इन तीन सालों में हरियाणा तीन बार जला है। सरकार प्रदेश को गोली डंडों से चलाना चाहती है। पहले भी प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए दो बार सेना बुलानी पड़ी थी। अपनी विपक्षता छुपाने के लिए सरकार अपनी नाकामी का ठिकरा विपक्ष पर फोड़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static