ननदोई के साथ थे महिला के अवैध संबंध, पति ने हत्या कर शव के किए 7 टुकड़े(Video)

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 01:16 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): जिले में अलग-अलग जगहों पर मिले शव के हिस्से एक ही महिला के हैं। जब पुलिस ने मृतका के पति को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि पहले तो उसने अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसने लकड़ी काटने वाले आरे से उसके 7 टुकड़े किए और शिनाख्त न हो इसके लिए उसने अगल-अलग जगहों पर फैंक दिए। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि पत्नी, ननदोई के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी। 

उल्लेखनीय है कि मकड़ौली गांव में 22 नवम्बर को झाड़ियों में एक महिला का गर्दन से नीचे पेट तक का शव बरामद हुआ था। 11 दिसम्बर को ओल्ड शूगर मिल के पास से शव का कमर तक का हिस्सा मिला। शव के सभी टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई. में भेजा गया था। पोस्टमार्टम के दौरान यह खुलासा हुआ कि शव के सभी टुकड़े एक ही महिला के थे। हालांकि पी.जी.आई. ने डी.एन.ए. टैस्ट की बात कही थी। 
PunjabKesari
आरोपी ने कबूली हत्या की बात
शनिवार को मामले में खुलासा करते हुए एस.पी. पंकज नैन ने बताया कि मामले को ध्यान में रखते हुए पिछले एक माह से लापता हुई सभी महिलाओं की जांच शुरू की। गांधी कैम्प निवासी राजकुमार उर्फ राजू को भी जांच में शामिल किया गया। उसकी पत्नी गीतांजलि भी एक माह से गायब थी। पुलिस ने जब राजू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। 
PunjabKesari
2010 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार राजकुमार(42) लकड़ी का कार्य करता है। वर्ष 2010 में उसकी शादी जालंधर निवासी गीतांजलि के साथ हुई। इस शादी से उनके पास एक लड़का व एक लड़की है। गीतांजलि का कैथल निवासी ननदोई राकेश के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। जून 2017 से वह ननदोई के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। एस.पी. ने बताया कि 13 नवम्बर को गीतांजलि सर्दियों के कपड़े व अन्य सामान लेने रोहतक आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान राजकुमार ने गीतांजलि का सिर दीवार पर दे मारा। ज्यादा चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर हासिल करेगी। 
PunjabKesari
पूरी रात शव घर रखा, सुबह किए टुकड़े
राजकुमार ने सारी रात गीतांजलि के शव को घर पर ही रखा। अगले दिन सुबह जब परिवार के सभी सदस्य घर से चले गए तो राजकुमार ने लकड़ी काटने वाले आरे से गीतांजलि के शव के 7 टुकड़े कर दिए। सभी टुकड़ों को अलग-अलग पैक किया फिर एक टुकड़े को मकड़ौली व दूसरे टुकड़े को ओल्ड शूगर मिल के नजदीक डाल दिया। बाकी सभी टुकड़ों को जे.एल.एन. नहर में फैंक दिया। 
PunjabKesari
वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए करवाया जाएगा डी.एन.ए.
एस.पी. पंकज नैन ने बताया कि अलग-अलग जगहों से बरामद शव के टुकड़ों का डी.एन.ए. करवाया जाएगा ताकि स्पष्ट हो सके कि सभी टुकड़े एक ही महिला के हैं या नहीं। इसके अलावा महिला के बच्चे या माता-पिता के डी.एन.ए. से महिला के डी.एन.ए. का भी मिलान करवाया जाएगा। मृतक महिला के शरीर के कई हिस्से अभी नहीं मिले हैं जिनकी तलाश भी का जा रही है। आरोपी राजकुमार को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static