इनैलो की बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बरसे नेता

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 08:22 AM (IST)

गुड़गांव (गौरव):इनैलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गुड़गांव में आयोजित की गई नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने की। इसमें भाजपा सरकार के तानाशाही राज, गरीब, किसान, व्यापारी, युवा विरोधी नीतियों व प्रदेश में दम तोड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान इस बात पर भी गहनता से विचार किया गया कि देवीलाल के सपने खुशहाल हरियाणा-खुशहाल किसान को कैसे साकार किया जाए। बैठक में अभय चौटाला व वरिष्ठ नेताओं ने देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सम्मान दिवस के सुझाव मांगे। 

अभय ने कहा कि चंडीगढ़ की सड़कों पर भाजपा नेता के बेटे के छेड़छाड़ मामले में जहां भाजपा नेता के बेटे को बचाने में जुटी थी। वहीं, कांग्रेस इस मामले पर चुप्पी साध गई थी। ऐसे में एकमात्र इनैलो की महिला इकाई ने जोर-शोर से उस बेटी को इंसाफ दिलवाने की आवाज चंडीगढ़ में उठाई। बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला भी पहुंचे। उन्होंने आलाकमान से अपील की और कहा कि चौ. देवीलाल के सम्मान दिवस को अजय चौटाला की कर्म भूमि भिवानी में आयोजित करने का सौभाग्य उन्हें ही दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static