धर्म नगरी में गीता जंयती महोत्सव की धूम, एक जगह दिखे कई राज्यों के  संस्कृतिक रंग

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 06:42 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर):कुरुक्षेत्र में बड़ी धूम-धाम से अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव मनाया गया। इसमें पूरे भारत की संस्कृति एक छत के नीचे देखने को मिली। इसमें पंजाब, असम, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर, सहित कई राज्यों के कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों की प्रतिभा ने मेले में अाए प्रर्यटकों को खूब लुभाया। पंजाब से अाए कलाकारों ने जागो और शम्मी नृत्य की प्रस्तुति पेश कर मेले में अाए प्रयटकों का दिल जीत लिया।
PunjabKesari
देश भर के कई राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे और नृत्य के माध्यम से मनभावन प्रस्तुततियां दी। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार शम्मी नृत्य आजादी से पूर्व का लोक गीत है जो बटवारे के बाद पाकिस्तान की पंंजाबियत संस्कृति में रच बस गया था लेकिन पंजाब के कलाकरों ने शम्मी नृत्य परशोध किया और पंजाब की उस सांस्कृतिक कड़ी को दोबारा से जीवंत करने का काम किया है। उनकी माने तो लोकनृत्य ही एकता और सामाजिक भाईचारे का माध्यम है। दूर दराज से आए कलाकार एशिया के सबसे बड़े ब्रह्मसरोवर के तट पर अपनी प्रस्तुती पेश कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static