इनेलो व कांग्रेस परदे के पीछे खेल रहे हाथ मिलाने का खेल: अनिल विज (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 04:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के स्वास्थ्य व खेल मंत्री ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 15 फरवरी के जींद दौरे पर इनेलो व कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने व गुबारे छोडऩे के कार्यक्रमों पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इनेलो व कांग्रेस जैसे राजनैतिक दलों को एथिक्स मेंटेन रखने चाहिए। राजनैतिक दलों के कार्यक्रमों में भय पैदा करना समाज, प्रदेश व देश हित में नहीं है।

इस प्रकार करना अनुचित व अमर्यादित
विज ने कहा कि राजनीति में स्वस्थ परम्पराएं रखने का दायित्व राजनैतिक दलों पर है। इनेलो व कांग्रेस के इस तरह के कदमों से प्रदेश में अशांति फैलेगी। इनेलो व कांग्रेस अपने राजनैतिक कार्यक्रम करें उन्हें कौन रोक रहा है? भाजपा के कार्यक्रम को लेकर इस प्रकार करना अनुचित व अमर्यादित है।

इनेलो व कांग्रेस का हाथ मिलाने का खेल
विज ने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम में अवरोध पैदा करने के लिए कांग्रेस व इनेलो एक ही सुर में बोलने लगे हैं। जिन्हें भाजपा का भूत रात को सपने में भी नजर आने लगा है। इसलिए इनेलो व कांग्रेस परदे के पीछे एक साथ हाथ मिलाने का खेल कर रहें हैं।

एनजीटी व हाईकोर्ट ने केवल नोटिस जारी किया
विज ने एनजीटी व हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर कहा कि यहां सरकार अपना पक्ष रखेगी, अभी एनजीटी व हाईकोर्ट ने केवल नोटिस जारी किया है, कोई निर्णय नहीं सुनाया है। विज ने कहा कि अमित शाह जैसे कुशल व अनुभवी नेता के आगमन पर भीड़ खुद ब खुद जुटना स्वाभाविक है।

विज ने कहा कि ऐसा रिएक्शन कांग्रेस व इनेलो द्वारा आना उनकी बोखलाहट व घबराहट का परिचायक है। इनकी कमजोरी इनसे बुलवा रही है, यह दोनों दल अपने एजेंडों पर जनता में बुरी तरह पराजित होते नजर आ रहें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static