पुलिस रिमांड में पवन इंसां ने किए बड़े खुलासे, बताया आदित्य इंसां का पता

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 12:18 PM (IST)

पंचकूला(उमंग श्योराण):साध्वी यौन शोषण मामले में बाबा राम रहीम के दोषी करार दिए जाने वाले दिन पंचकूला में हुई हिंसा के अारोपी पवन इंसा को मंगलवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने उसका दस दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने पवन इंसां को पांच दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस पूछताछ में  पवन ने बताया है कि अादित्या इंसा लखनऊ में ही छीपा है। क्योंकि पवन भी कुछ दिनों तक यूपी में ही रहा है। उसे अादित्य के ठीकानों के बारे में जानकारी है। वह कई दिनों तक अादित्य के संपर्क में भी रहा है। वहीं पुलिस अब पवन को अपने साथ सिरसा लेकर जाएगी। क्योंकि उसके मोबाइल वहां हो सकते हैं। जबकि उसने इन 85 दिनों में किन मोबाइल का इस्तेमाल किया। किन लोगों के साथ था, उनकी भी एक लिस्ट बनाई जाएगी। गौर हो कि पंचकूला में हिंसा करवाने के बाद पवन इंसा मौका पाकर डाॅ. अादित्य इंसां के साथ फरार हो गया था।

वहीं अगस्त महीने में डेरे में हुई मीटिंग में वह शामिल था। जहां हनीप्रीत ने उसको जिम्मेदारी सौंप कहा कि उसे पंचकूला के पूरे एरिया के बारे में पता है। एेसे में लोगों को यहां भेजने की जिम्मेदारी उसे मिली। इसके साथ ही उसे 25 लाख रुपए भी दिए गए। उसे ये चमकौर ने दिए थे। कोर्ट में रिमांड लेने के लिए भी पुलिस ने इन सारी बातों का जिक्र किया है। इसके बाद दोनों कई दिनों तक साथ ही थे। प्रारंभिक पूछताछ में पवन ने पुलिस को बताया है कि डाॅ. अादित्य उसके साथ था लेकिन अब वह कहां है, इस बारे में वह जानकारी नहीं दे रहा। महेंद्र इंसां, दिलावर,सुरेंद्र भी मुख्य अारोपियों में से एक है। इस केस में पुलिस हनीप्रीत, सुरेंद्र धीमान, दिलावर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अादित्य और गोबी राम सहित 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static