VIDEO: राहुल के सिर मुंडवाते ही पड़े ओले, कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही हुई करारी हार: कांबोज

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 08:02 PM (IST)

इन्द्री(मेनपाल): गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरे इंद्री शहर में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। जीत की सूचना मिलने पर मंत्री कांबोज सहित सभी कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर थिरके। उन्होंने इस जीत को भाजपा के प्रति जनता के भरोसे की जीत बताया है। उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। दोनों प्रदेशों की जीत से पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ और मनोबल बढ़ा है।

PunjabKesari

मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश की जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों में विश्वास जताया है। गुजरात की जनता ने लगातार छठी बार भाजपा के विकास पर मुहर लगाई है और हिमाचल में कांग्रेस के कुशासन को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात में जात-पात, धर्म, संप्रदाय का जहर घोलने का प्रचार किया, लेकिन वहां की जनता ने इसे सिरे से नकार दिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पश्चात यह कांग्रेस की करारी हार है। इससे राहुल गांधी पर सिर मुंडवाते ही ओले पडऩे की कहावत चरितार्थ हुई है। चुनाव के दौरान कांग्रेस के लोगों ने भद्दी-भद्दी गालियां दी, लेकिन गुजरात की जनता ने उनके सम्मान को ठेस नही पहुंचने दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भी पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार व विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारों ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया है। दोनों प्रदेशों की जीत से भाजपा नेतृत्व ने कांग्रेस मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ा दिया है। भविष्य में जहां-जहां चुनाव होगें वहां पर भाजपा की ही सरकार बनेगी तथा हरियाणा में भी दुबारा भाजपा का कमल खिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static