मानुषी पर थरूर की टिप्पणी से भड़के भाजपा नेता, कहा- मजाक उड़ाने वाले पर हो कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 05:06 PM (IST)

चंडीगढ़/सोनीपत(धरणी/ पवन राठी): मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्वीट पर राजनीति माहौल गरमा गया है। चोतरफा निंदा के बाद भले ही थरूर ने माफी मांग ली हो लेकिन हरियाणा की बेटी के इस ट्वीट से भाजपा नेता खासे नाराज नजर आ रहे हैं। थरूर के ट्वीट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अौर महिला मंत्री कविता जैन ने निशाना साधा है। विज ने ट्वीट की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताअों को देश का नाम रोशन करने वाले कीड़े-मकौड़े नजर आते हैं। विज ने कहा कि मानुषी ने मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है और ये कांग्रेस के नेता मजाक उड़ा रहे हैं, ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।  

महिला मंत्री कविता जैन ने थरूर पर तंज कसते हुए कहा कि यह एक बेटी के स्वाभिमान का अपमान नहीं किया बल्कि पूरे देश के गौरव का भी अपमान किया है। ये ट्वीट थरूर की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। कविता जैन ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री रहते हुए भी उन्होंने बहुत गलत काम किए हैं। वहीं थरूर की पत्नी के मर्डर का केस भी उन पर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष एक महिला हैं अौर उन्हें आगे आकर इसकी निंदा करनी चाहिए अौर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने शशि थरूर का बचाव करते हुए कहा कि थरूर ने लाईटर-वे में यह बात कही और वह किसी को नीचा दिखाने के लिए टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी बात हो जाती है। बंसल ने कहा कि उन्हें भी मानुषी पर गर्व है कि हरियाणा की बेटी ने जीत हासिल की है। 17 साल बाद हिंदुस्तान को खिताब मिला है जिसके लिए थरूर भी खुश होंगे। उन्होंने थरूर का बचाव करते हुए कहा कि वे मोदी सरकार पर निशाना साधना चाहते थे, थरूर की मंशा गलत नहीं हो सकती। वे उसको भली भांति जानते हैं क्योंकि थरूर ने इस बारे में माफी भी मांग ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static