खट्टर मंत्रिमंडल में फेरबदल कभी भी, मनोहर खेल सकते हैं जाति कार्ड!

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 09:14 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने एका एक फिर से जोर पकड़ लिया है। नवरात्रि आरंभ होते ही हरियाणा की राजनीति में ये खट्टर मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो दीपावली से पहले ही हरियाणा मंत्रिमंडल में जाति को ध्यान में रखते हुए कुछ चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। वो चेहरे कौन होंगे इसका खुलासा तो आधिकारिक पुष्टि होने पर ही हो पाएगा। हालांकि इतना तय है कि केंद्र की मोदी कैबिनेट में जिस प्रकार निष्क्रिय मंत्रियों की छुट्टियां हुई हैं उसी तर्ज पर सूबे की कैबिनेट में भी कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। जातिगत समीकरण को देखते हुए सिख और रोड जाति के चेहरे को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। सूत्रों की मानें कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। जानकारों की मानें तो इस जातीय व क्षेत्रीय संतुलन में 2 से 3 मंत्रियों का फेरबदल होना इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि जो सीपीएस पिछले दिनों कोर्ट द्वारा हटाए गए हैं उनमें से कुछ को एडजेस्ट किया जा सकता है।

बराला बनेंगे मंत्री, अध्यक्ष की तलाश शुरू!
बेटे विकास बराला पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद विवादों में आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को अध्यक्ष पद से हटाकर मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में सैद्धान्तिक रूप से बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अंतिम स्वीकृत्ति बाकी है और शाह की हरी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथ साथ प्रदेश के नेतृत्व में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static